जम्मू कश्मीर

बारिश व बर्फबारी के बाद भूस्खलन, सड़क के बीचों-बीच गिरी चट्टानें, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

srinagar-
भूस्खलन

श्रीनगरः जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लगातार मौसम की मार पड़ रही है। बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। वहीं शनिवार को हाईवे पर लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। जिसके कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

ये भी पढ़ें..सपा उम्मीदवार के काफिले पर हमला, राजा भैया के समर्थक पर लगाया आरोप

जम्मू और कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "जम्मू श्रीनगर NHW भूस्खलन के कारण कई जगहों पर भूस्खलन के कारण चट्टान के बड़े-बड़े टुकड़े गिरे, जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया और गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। लोगों से अनुरोध है कि जब तक निकासी का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे जम्मू-एसजीआर NHW पर यात्रा न करें।" बता दें कि यह राजमार्ग कश्मीर घाटी के लिए जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। आवश्यक आपूर्ति और अन्य वाहनों से लदे कश्मीर जाने वाले ट्रक राजमार्ग से गुजरते हैं। अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से चट्टान के टुकड़े गिरने की वजह से हाईवे बंद कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। रामबन जिले में पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच एक ट्रक चालक इसकी चपेट में आने से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को ट्रकों की आवाजाही एकतरफा ही रखी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)