प्रदेश

देश की जनता का इंडी गठबंधन पर नहीं मोदी की गारंटी पर है भरोसा, बाबूलाल मरांडी

blog_image_66228739f0488

रांची: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ कमाई के लिए किया गया गठबंधन है। सत्ता हासिल कर देश व प्रदेश को लूटना उनकी फितरत में है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को भारत गठबंधन पर भरोसा नहीं है। जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है। बाबूलाल शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

लोगों का मोदी की गारंटी पर भरोसा

मरांडी ने कहा कि भाजपा झारखंड को अलग राज्य बनाकर गांव, गरीब और किसानों की सेवा के लिए कृतसंकल्पित है। मोदी सरकार ने गांव और गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि लोग मोदी की गारंटी पर भरोसा कर बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों की भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ेंः- लोकसभा चुनावः सीएम योगी ने कहा- देश को नया संदेश दे रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश

मरांडी के साथ उनके नेतृत्व में आये डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, संजय मेहता, शिवशंकर राय, मनोज यादव, पिंटू यादव, रामदेव मेहता, दिनेश यादव, बैजू तिवारी, प्रवीण यादव, बैजनाथ यादव, राम सुरेश यादव, नीलू देवी, ममता कुमारी ने विजय कुमार, विजय कुमार, रानी कुमारी, मनोज दास, गुड़िया देवी, प्रियंका रानी, संजय मेहता सहित सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने क्या कहा?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास साकार हो रहा है। बीजेपी जो कहती है वो करती है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश ने ऐतिहासिक प्रगति की है। विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक काम किया है। एक तरफ मोदी सरकार ने इज्जत घर बनवाया और बहनों को गैस सिलेंडर देकर धुएं से मुक्ति दिलाई। राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए भी पहल की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में तीसरी बार भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)