उत्तर प्रदेश राजनीति

लोकसभा चुनावः सीएम योगी ने कहा- देश को नया संदेश दे रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश

loksabha election 2024 Western Uttar Pradesh

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार में दंगाइयों का मुख्यमंत्री आवास पर सम्मान होता था। भाजपा सरकार ने दंगाइयों को उनकी सही जगह पर भेजा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास कार्यों से नया संदेश दे रहा है।

बढ़ रहीं व्यापारिक गतिविधियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में शामली में चुनावी रैली को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने कैराना इलाके में जाकर देखा कि वहां व्यापारिक गतिविधियां चल रही थीं। मैं एक व्यापारी परिवार में गया। 2015 में इसी परिवार के एक सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उस परिवार की लड़की ने कहा, अब मुझे डर नहीं लगता। मेरे पिता को गोली मारने वाला शख्स चौराहे पर देखा गया था। मैंने कहा कि चिंता मत करो अब उनकी राम नाम सत्य की यात्रा शुरू होगी। अगर अपराधी इसी तरह घूम-घूमकर आतंक मचाएंगे तो उनकी आने वाली सात पीढ़ियां सोचेंगी कि अपराध कैसे होते हैं। उस बेटी का पत्र आया कि अब हम सुरक्षित हैं।

बिना भेदभाव मिल रहा लाभ

उन्होंने कहा कि पिछले साल शामली की बेटी ने सीबीएसई परीक्षा में टॉप किया था। पहले पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता था, अब यहां की बेटियां परीक्षाओं में टॉप कर रही हैं। शामली, थानाभवन, कैराना में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। यह क्षेत्र पूरे देश को एक नया संदेश दे रहा है। व्यापारिक परिसर बनाये जा रहे हैं, सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। जो बदलाव शामली में देखने को मिल रहा है वह पूरे प्रदेश और देश में दिख रहा है। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मेरठ से दिल्ली की दूरी में चार-पांच घंटे लगते थे, आज हम 45 मिनट में पहुंच रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। यहां के युवाओं में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता है। गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। 12 करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ेंः-विंध्यधाम : दर्शन कराने को लेकर पुरोहितों में हुआ था विवाद, पीठ में घोंप दी कैंची

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। पिछली सरकार में दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था। इस सरकार में दंगाइयों को सही जगह भेजा गया है। इस सरकार में अपराधी का राम नाम सत्य हो रहा है। गन्ना किसानों का भुगतान किया जा रहा है। किसानों को पाई-पाई का भुगतान किया जाएगा। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने चीनी मिलों को नया स्वरूप देने का काम किया। सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। सभी भेदभाव से ऊपर उठकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)