प्रदेश मध्य प्रदेश Featured

Mahakal Bhasma Aarti : अब श्रद्धालु निःशुल्क कर सकेंगे भस्म आरती के दर्शन, CM ने दी स्वीकृति

bhasam-aarti-mahakal उज्जैन : शहर के श्रद्धालु सप्ताह में एक बार नि:शुल्क भगवान महाकाल की भस्म आरती (bhasma aarti) के दर्शन कर सकेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. जल्द ही नि:शुल्क भस्म आरती की सुविधा शुरू करने के लिए तिथि, सप्ताह का दिन और श्रद्धालुओं की संख्या तय की जा सकती है। दरअसल, सांसद अनिल फिरोजिया ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से सप्ताह में एक दिन उज्जैन के श्रद्धालुओं की नि:शुल्क भस्म आरती (bhasma aarti) कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शहरवासी भगवान महाकाल के मुफ्त दर्शन की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहरवासियों को सप्ताह में एक बार नि:शुल्क भस्म आरती (bhasma aarti) दर्शन कराने का प्रस्ताव दिया था। सांसद ने मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद इसकी जानकारी कलेक्टर को दी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जुलाई माह से नि:शुल्क सुविधा शुरू की जाएगी। वर्तमान में श्रद्धालुओं को भस्म आरती दर्शन के लिए 200 रुपये शुल्क देना होता है। ये भी पढ़ें..Panna Gaurav Diwas: पन्नावासियों को आज कई सौगातें देंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

क्या होती है भस्म आरती -

उज्जैन में भोलेनाथ महाकाल के रूप में विराजमान हैं। दिनभर में उनकी पांच बार आरती की जाती है। इन सब आरती में भस्म आरती (bhasma aarti) की विशेष महिमा है। भस्म आरती में महाकाल का श्रृंगार चिता की राख से किया जाता है। इस आरती के दर्शन के लिए महिलाओं को पारंपरिक परिधान में घूंघट करना आवश्यक होता है। मान्यता है कि भस्म आरती में भोलेनाथ के अलौकिक रूप के दर्शन होते हैं। भस्म आरती को देखने के लिए पूरे देश से भक्तजन उज्जैन पहुंचते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)