139 छक्के मारकर वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी हुआ चकनाचूर

25
nicholas-pooran-chris-gayle

Nicholas Pooran, नई दिल्लीः वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला । निकोलस पूरन टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी ही टीम के दिग्गज तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

पूरन ने बनाया सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड

दरअसल निकोलस पूरन ने इस साल यानी 2024 तक अब तक कुल 139 छक्के लगा चुके हैं। यह एक साल के अंदर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2015 में 135 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। निकोलस पूरन ने यह कारनामा महज 8 महीने में किया है। उन्हें अभी 4 महीने और मैच खेलने हैं, जिससे साफ है कि वह अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कायम करेंगे।

200 छक्के लगा सकते है Nicholas Pooran

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में निकोलस पूरन और क्रिस गेल के अलावा आंद्रे रसेल का नाम भी दर्ज है। निकोलस पूरन इस समय कैरेबियन लीग में खेल रहे हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट में अभी कई मैच खेलने हैं। ऐसे में उम्मीद है कि वह इस साल 200 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज होंगे।

ये भी पढ़ेंः- Archery Paralympics Google Doodle: गूगल आज मना रहा पेरिस खेलों में तीरंदाजी का जश्न, बनाया खास डूडल

शानदार फॉर्म में हैं निकोलस पूरन

गौरतलब है कि निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वह इस समय अपने देश की फ्रेंचाइजी लीग कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। जहां वह ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं। इस सीजन के अपने पहले ही मैच में पूरन ने 97 रनों की शानदार पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के लगाए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)