क्राइम

दुष्कर्म-हत्या के बाद दरिंदों ने नाबालिक लड़की को चुपचाप दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

रांचीः झारखंड के चाईबासा जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गुआ थाना क्षेत्र के कशिया-पेचा गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर पहले उसका बलात्कार (rape) किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसकी मां डरा धमका कर न केवल उन्हें घटना की जानकारी पुलिस को देने से रोका, बल्कि चुपचाप शव को दफनाने के लिए भी मजबूर किया।

मां ने एक हफ्ते बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

हालांकि घटना के एक हफ्ते बाद लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने बच्ची के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस लड़की की रेप के बाद हत्या हुई उसका पिता एक मामले में जेल में बंद है। तीन-चार दिन बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटी की हत्या कर गांव में दफना दिया गया है। इसके बाद उसने अपनी पत्नी से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा। ये भी पढ़ें..पत्नी को साथ जयपुर ले जाना चाहता था पति, इनकार किया तो मारी दी गोली, अरेस्ट!

चार दिन बाद संदिग्ध हालत में मिला था शव

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची तीन जनवरी की दोपहर करीब एक बजे गांव के पास बंगुरकिया जंगल में मवेशी चराने गयी थी। जब वह जंगल से वापस नहीं लौटी तो उसकी मां, परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। 7 जनवरी को उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में संदिग्ध हालत में मिला था।

हत्या से पहले किया दुष्कर्म

लड़की के मुंह और गर्दन पर कपड़ा बंधा हुआ था। सिर पर भी चोट का निशान था। गांव के लोग ही उसका शव लेकर आये। लड़की की मां पुलिस को सूचना देना चाहती थी, लेकिन कुछ दबंग लोगों ने उसे रोक दिया। इसके बाद उनके शव को दफना दिया गया। आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)