2023 की शुरूआत करते हुए ऋतिक रोशन ने दिखाए सिक्स पैक एब्स, फैंस के छूटे पसीने

78

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की 2023 की पहली पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। 48 वर्षीय ऋतिक रोशन की तस्वीरें देख फैंस के पसीने छूट गये हैं। ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए अपने सिक्स-पैक एब्स और पूरी तरह से फिट बॉडी को दिखाया है। ऋतिक ने लिखा, ठीक है। चलते हैं। 2023।

जैसे ही उन्होंने तस्वीर साझा की, उनके दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ की। वरुण धवन ने टिप्पणी करते हुए कहा, ठीक है फिर। पुनीत मल्होत्रा ने लिखा, बूम! इसके बाद एक फायर इमोटिकॉन। पिछले महीने ऋतिक अपने बेटे रेहान और रिधान, गर्लफ्रेंड सबा आजाद और कजिन ईशान और पश्मीना के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रहे थे।

ये भी पढ़ें..Honey Singh ने गर्लफ्रेंड संग मनाया न्यू ईयर, रोमांटिक साॅन्ग गाकर…

एक्टर ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऋतिक अगली बार दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। उन्हें आखिरी बार पर्दे पर ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था, जिसमें सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)