उत्तर प्रदेश राजनीति

कांग्रेस ने कहा- न्याय यात्रा भी भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही छोड़ेगी छाप

लखनऊ: लखनऊ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे (Congress spokesperson Abhay Dubey) ने कहा कि जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का समर्थन मिला, उसी तरह राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश पर गहरी छाप छोड़ेगी।

एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना उद्देश्य

कांग्रेस प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि आज बेरोजगार युवाओं, कर्ज में डूबे किसानों और महंगाई की मार के बीच पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए संघर्ष कर रहे गरीबों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। है। भारत रोजगार संकट का सामना कर रहा है जहां इंजीनियर कुली के रूप में काम करते हैं और पीएचडी धारक चपरासी के लिए भी आवेदन करते हैं। कांग्रेस न्याय के साथ-साथ वंचितों के अधिकार और बेटियों के स्वाभिमान के लिए प्रतिबद्ध है। अभय दुबे ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को वंचित करने का सिलसिला जारी है। हमारे देश की संस्थाओं में इनका प्रतिनिधित्व बहुत कम है। न्याय का अर्थ है उनकी गिनती करना और समाज में उनकी भागीदारी को निष्पक्षता से मापना। नफरत और हिंसा की राजनीति ने हमारे देश के ताने-बाने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गहरा आघात किया है। हमें भारतीयता को बचाए रखने के लिए एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना होगा। प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट bhartjodonyayyatra.com पर रजिस्ट्रेशन कराकर न्याय योद्धा बन सकते हैं। हमने मोबाइल नंबर जारी कर दिया है। आप इस नंबर 9891802024 पर मिस्ड कॉल देकर इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं और न्याय की इस लड़ाई में भाग ले सकते हैं। यह भी पढेंः-Ayodhya Ram Mandir: 14 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वच्छता अभियान की शुरुआत उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और भारत भर के राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों के कार्यकर्ता, नागरिक समाज के लोग, किसान संगठन, युवा, किसान, महिला संगठन आदि शामिल होंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)