प्रदेश देश क्राइम

कर्नाटक में महिला की हत्या पर बीजेपी का हमला, कहा- राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब

blog_image_66226e2f411ad

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में 23 वर्षीय महिला की हत्या पर गुस्सा जाहिर करते हुए इसके लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है।

प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं-बीजेपी

शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी की सरेआम हत्या कर दी जाती है और प्रशासन कुछ नहीं करता। प्रदेश में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है। इंडी गठबंधन अपराधियों को बचाने की कोशिश करते हैं, वे कट्टरपंथियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कर्नाटक में पानी की कमी है लेकिन कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त है।

यह भी पढ़ेंः-UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 12.66 फीसदी मतदान

कॉलेज परिसर के अंदर हत्या

गौरतलब है कि गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस के एक पार्षद की बेटी की एक कॉलेज परिसर के अंदर हत्या कर दी गई थी। मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 23 वर्षीय छात्रा नेहा हिरेमथ पर गुरुवार को हुबली के बीवीबी कॉलेज के परिसर में फैयाज ने हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में फैयाज को भागने से पहले नेहा पर कई बार चाकू से वार करते देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि महिला की मौत फ़ैयाज़ द्वारा किए गए कई चाकू के घावों से हुई। बाद में फैयाज को गिरफ्तार कर लिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)