दूसरी बार मां बनी Anushka Sharma, पापा Virat Kohli ने शेयर पोस्ट शेयर कर किया नाम का खुलासा

0
11

Anushka Sharma: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दूसरी बार मां बन चुकी हैं। अभिनेत्री के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली ने बीते मंगलवार की रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी कि, वो दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सामने आते ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लोग बधाईयां दे रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस दोनों को अपने-अपने अंदाज में दूसरी बार माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।

15 फरवरी को हुआ था Anushka Sharma के बेटे का जन्म

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे का जन्म 15 फरवरी को ही हुआ था। लेकिन 20 फरवरी को दोनों ने ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है। विराट कोहली ने बेटे के जन्म की जानकारी देने के साथ ही ये भी बताया कि, उनके बेटे का नाम क्या है। अनुष्का और विराट ने अपने लाडले बेटे का नाम अकाय रखा है। विराट द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं।

मान गए बिलावल, शहबाज संभालेंगे पाकिस्तान की कमान, जरदारी होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

वामिका को मिला भाई

लेकिन यहां पर सवाल ये उठता है कि आखिर विराट और अनुष्का ने अपने बेटे के जन्म के बारे में इतनी देर से क्यों फैंस के साथ शेयर किया है। हालांकि इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। लेकिन इतना जरूर है कि इस गुड न्यूज को सुनने के बाद दोनों के चाहने वाले काफी ज्यादा खुश है और दोनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इसी के साथ विराट और अनुष्का की बेटी वामिका को एक भाई मिल गया है। अब दोनों की फैमिली पूरी हो गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में शादी रचाई थी। अब दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ में काफी ज्यादा खुश हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)