जमीन विवाद में 2 सगे भाइयों की हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0
65
arrest-news

जगदलपुर: जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरिकपाल में दो परिवारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दूसरे परिवार के दो सगे भाइयों योगेश और चंद्रशेखर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही बस्तर एसपी शलभ सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक आरोपी चैन सिंह गागड़े को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

दोनों पक्षों में हुआ था  विवाद

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम इरिकपाल निवासी युवक योगेश के परिवार का गांव के ही दूसरे परिवार से पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों परिवारों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। आज मंगलवार 11 जून को दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोग योगेश के घर पहुंचे, विवाद इतना बढ़ा कि परिवार के लोगों पर हमला कर दिया गया। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने योगेश और उसके एक भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। गांव में और बवाल न हो इसके लिए बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें-Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली आज, इन रास्तों पर लग सकता है भीषण जाम

13 से 14 लोगों ने घटना को दिया अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार इरिकपाल में हुई हत्या की वजह 5 एकड़ जमीन बताई जा रही है, 13 से 14 लोगों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतकों में बड़ा भाई योगेश और छोटा भाई चंद्रशेखर शामिल हैं। दोनों भाई दोपहर में अपने खेत में काम कर रहे थे। उस दौरान धारदार हथियार से हाथ, पैर, सिर, गर्दन पर हमला होने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। योगेश शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, जबकि चंद्रशेखर अविवाहित बताया जा रहा है। हत्या का मुख्य आरोपी चैन सिंह गागड़े पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बस्तर एसपी शलभ सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुए विवाद में दो लोगों की हत्या हुई है। एक आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य 5 से 6 लोगों की पहचान हो गई है। उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here