Chhattisgarh New CM: विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में तय हुआ नाम

48

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के नए सीएम के रूप में विष्णुदेव साय का चयन किया है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद सीएम पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही थी। पार्टी ने राज्य में चुनाव से पहले सीएम के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की थी। चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया था। अब भाजपा ने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के रूप में बड़ा दांव खेला है। बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव का नाम तय किया गया, जिस पर केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी मुहर लगा दी।

ये भी पढ़ें..कौन है कांग्रेस धनकुबेर सांसद धीरज साहू ? जिनके ठिकानों से बरामद हुआ नोटों का पहाड़

झारखंड साधने की कोशिश

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय का चयन करके बड़ा दांव खेला है। दरअसल, छत्तीसगढ़ को फतह करने के बाद भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व का फोकस अब बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे हिन्दी पट्टी वाले राज्य पर है, जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री का तीन राज्यों को भेदने के बाद अगल लक्ष्य झारखंड है। यही कारण है कि यहां पर पार्टी आदिवासी नेताओं को आगे बढ़ा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)