Sambhal: जिले के खग्गू सराय स्थित कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर में 40 साल बाद फूलों और गुलाल की होली खेली गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सदर तहसील क्षेत्र के नखासा थाना क्षेत्र के खग्गू सराय स्थित कार्तिकेश्वर मंदिर में 40 साल के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को लोग होली खेलते नजर आए।
Sambhal: लोगों ने उत्साह के साथ खेली फूलों और गुलाल से होली
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें लोगों ने उत्साह के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि 40 साल बाद खुले कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर पर कई सामाजिक संगठनों के लोग जुटे और फूलों और गुलाल की रंगबिरंगी होली खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः-HP Weather Update : बारिश के बाद बर्फ़बारी का अलर्ट, 17 मार्च से खुलेगा मौसम
Sambhal: 4 दशक बाद झूमते दिखे लोग
यहां भगवामय माहौल है। यह सौभाग्य की बात है कि इस मंदिर में चार दशक बाद होली खेली जा रही है। सभी लोग बड़े उत्साह के साथ रंगों से होली खेल रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्रीशचंद्र ने बताया कि कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होली खेली जा रही है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सभी लोग बिना किसी डर के एक दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)