उत्तराखंड हेल्थ

उत्तराखंड में Corona की दस्तक, दो मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

corona-cases-hike
Corona: देश के कई राज्यों से कोरोना के ताजा मामले सामने आए हैं, जिसको देखते हुए राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं। अब इसी बीच उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तरखंड की राजधानी देहरादून में एक कोरोना का मामला सामने आया है। देहरादून में 8 साल का बच्चा कोरोना वायरल से पॉजिटिव पाया गया है।

8 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव

आपको बता दें कि इससे पहले एक 77 साल की महिला कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिली थी, जिनका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा है। इन दोनों कोरोना के मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव 8 साल के बच्चे को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है, बताया जा रहा है कि, बच्चे को सीजनल इंफ्लुएंजा हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कोविड और सीजनल इंफ्लुएंजा के लक्षण एक जैसे हैं। ये भी पढ़ें: Covid-19 JN.1 variant: देश में फिर से पैर पसार रहा Corona, सक्रिय मामले 4000 के पार जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया है कि, शनिवार को इंफ्लुएंजा के 5 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई थी। जिसमे एक 8 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों की रिपोर्ट पोर्टल पर एक दिन बाद जारी हो रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि, मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी करवाई जाएगी। जिससे कोविड का वेरिएंट पता चल पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि स्वाइन फ्लू वायरस अब सीजनल इंफ्लुएंजा यानी मौसमी जुकाम-बुखार के रूप में संचारित हो रहा है, जो साधारण इलाज से ठीक हो जाता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)