उत्तर प्रदेश Featured करियर

UP Board Paper Leak: 12वीं के जीव विज्ञान और Math का एग्जाम शुरू होते ही वायरल

UP board paper leake
UP Board Paper Leak: यूपी में पेपर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आज यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का पेपर लीक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेपर यूपी के आगरा में लीक हुआ है। आगरा जिला पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल ने स्वीकार किया है कि कुछ पेपरों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

इस नंबर पर शेयर किया गया पेपर

गुरुवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा (UP Board 12th Class Exam) दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद दोपहर 3 बजे ऑल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप पर विनय चौधरी (मोबाइल नंबर 9897525748) ने जीव विज्ञान और गणित का पेपर ग्रुप में शेयर किया। ग्रुप में पेपर लीक होते ही इस ग्रुप से जुड़े लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में पेपर को ग्रुप से डिलीट कर दिया गया। ये भी पढ़ें..पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में STF ने की पहली गिरफ्तारी, व्हाट्सएप पर भेजे गए थे उत्तर

बाहर से कॉपियां लिखवा रहे शिक्षा माफिया

जिस मोबाइल से पेपर की फोटो खींची गई, उस पर विनय चाहर का नाम लिखा है। माना जा रहा है कि ये पेपर फोटो किसी दूसरे ग्रुप में भेजे जा रहे थे और गलती से प्रिंसिपल के ग्रुप में पहुंच गए। आशंका है कि शिक्षा माफिया बाहर से कॉपियां लिखवा रहे हैं, ऐसे में यह पेपर उनके पास भेजा जा रहा होगा।

जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में भले ही सख्ती की बात कर रही हो पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अब बड़ा सवाल ये है कि सीसीटीव कैमरे लैस केंद्र, व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद भी परीक्षा केंद्र से पेपर बाहर कैसे आया? फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)