ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला

22

कोकराझार: कोकराझार जिला के फकीराग्राम पुलिस थाना के तहत शक्ति आश्रम में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कर्मी सोमवार की तड़के अज्ञात बदमाशों के हमले में घायल हो गया।

इस हमले में होमगार्ड मोहम्मद अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शक्ति आश्रम तिनाली में ड्यूटी के दौरान दो वाहनों में आये अज्ञात बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर होमगार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें-गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट…

गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को टोटो (इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन) चालक ने अपने टोटो से फकीराग्राम पुलिस थाने तक ले आया। पुलिस ने घायल होमगार्ड को फकीराग्राम सिविल अस्पताल पहुंचाया और बाद में उन्नत इलाज के लिए कोकराझार आरएनबी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल होमगार्ड का फिलहाल इलाज चल रहा है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें