Sunday, February 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeबिहारBihar News: पाटीदारों के बीच हुई हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत,...

Bihar News: पाटीदारों के बीच हुई हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Bihar News: समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में पाटीदारों के बीच शनिवार रात आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar News: मामले की जांच में जुटी पुलिस   

बता दें, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी देते हुए एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि, घटना की सूचना पर पटोरी के डीएसपी और पुलिस के आलाधिकारी को मौके पर भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, तपेश्वर सिंह और अजय सिंह के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है, जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ है। गांव में पंचायत का भी आयोजन किया गया था।

Bihar News:  डीएसपी ने दी मामले की जानकारी 

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि, बीती रात करीब 11 बजे दो पाटीदारों के बीच झगड़ा हो गया। एक तरफ से नवीन सिंह तथा दूसरी तरफ से सौरव और गौरव दोनों भाई हैं। पुरानी रंजिश को लेकर के दोनों पक्षों में बहस होते-होते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चलाई, जिसमें सौरव और गौरव दोनों घायल हो गए थे। तत्पश्चात सौरव और गौरव के परिवार वालों ने नवीन सिंह को बुरी तरह से पीटा, जिससे वह घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: संभल के प्राचीन मंदिर में 46 साल बाद की गई पूजा और आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Bihar News : घायलों को कराया गया भर्ती  

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक पक्ष नवीन सिंह की मौत हो गई। दूसरे पक्ष गौरव की भी पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई है। एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस स्थिति पर नज़र रखे हुए है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें