Sunday, February 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डGwalior News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत

Gwalior News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में विकास खण्ड घाटीगांव के अंतर्गत शनिवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई एवं कुछ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Gwalior News: कलेक्टर ने कराया घायलों का इलाज    

इस दुःखद घटना की सूचना मिलने पर घाटीगांव में पदस्थ जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तत्काल घायलों की मदद के लिए पहुंचे। साथ ही कलेक्टर रुचिका चौहान ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज का इंतजाम करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में घायलों का इलाज शुरू कराया।

Gwalior News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्राली  

जानकारी के अनुसार, सहारिया आदिवासी समुदाय के 31 लोग शनिवार शाम करीब चार बजे पई खो गांव से जंगल में शतावरी वन औषधि की जड़ खोदने के लिए ट्रैक्टर से गए थे। जड़ खोदने के बाद उसको ट्राली में भरकर सभी लोग अपने गांव कैत थाना घाटीगांव आ रहे थे। देर रात करीब 10 बजे रास्ते में आंतरी तिलावली तिराहे के पास सामने एक भैंस आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने स्टीयरिंग मोड दी और ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुखद घटना चार लोगों की मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें: फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 35 मंत्री ! शपथ के लिए इन नेताओं के पास आया कॉल

Gwalior News:  मृतकों के परिजनों को दी जाएगी सहायता- रुचिका चौहान 

बता दें, इस हादसे मृत चारों लोग घाटीगांव विकासखण्ड के ग्राम कैथ के निवासी थे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने मृतकों के आश्रितों को शासन के प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें