नई दिल्लीः राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए भाषण पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पलटवार किया है। प्रल्हाद जोशी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश की धरती को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं। दरअसल कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए भाषण के अंश शेयर किए गए है। जिसमें राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया गया।
जिस पर केंद्रीय मंत्री जोशी ने तीखा पलटवार करते कहा राहुल गांधी को नकली गांधी बताते हुए कहा, नहीं मिस्टर नकली गांधी! भारत का मूल उसकी संस्कृति है। आपके विपरीत जो देश को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं, भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है और वे अपने भूगोल की अच्छी तरह से रक्षा कर सकते हैं।
Featured
राजनीति