प्रदेश विशेष उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़

यूपी में बेकाबू हुआ अपराध, योगी सरकार पर उठ रहे सवाल

 

लखनऊः प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के नाम पर सत्ता में आई योगी सरकार पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। पिछले कई महीनों से राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपराध की बेतहाशा घटनाओं ने लोगों के मन में खौफ भर दिया है। आम जन के अलावा व्यापारी, पत्रकार और अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। लगातार हो रही हत्याओं और दुष्कर्म की घटनाओं के बाद भी योग सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है।

बता दें की सोमवार यानी 24 अगस्त को बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस हत्या को जमीनी विवाद से जोड़ रही है, लेकिन दिन दहाड़े हुई इस हत्या ने पुलिस को सवालों के घेरे में ला दिया है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में रविवार 23 अगस्त को मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हुआ यह था कि पोखरी गांव में पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों अरविंद दुबे और राजेश दुबे में विवाद हो गया। राजेश के पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर अरविंद की पत्नी हेमलता (50) और बेटे हर्ष (23) की हत्या कर दी। इसके अलावा आधा दर्जन लोग घायल भी हुए थे। यह घटनाएं तो बानगी मात्र हैं, हर दिन प्रदेश में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ योगी सरकार जहां प्रदेश में रामराज्य स्थापित होने दावा कर रही है, वहीं बढ़ते अपराध ने उनके दावों की कलई खोल दी है।

योगी सरकार में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल हमलावर हैं। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम सरकार के कामकाज की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव प्रियंका गांधी फेसबुक के साथ ट्विटर पर उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर मुखर हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्विटर के माध्यम से यूपी में अपराध मीटर का एक बैनर पोस्ट किया है। जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा अपराध के मामले को दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, "यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्। ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1298093147268845570

साथ ही सपा के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री ने भी कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1297572218227105794

यह भी पढ़ेंः- जिया खान के साथ महेश भट्ट का पुराना वीडियो वायरल, हाथ पकड़े आए नजर

बसपा मुखिया मायावती ने भी योगी सरकार के रामराज्य को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बातों से ही नहीं बल्कि काम करने से प्रदेश में राम राज्य स्थापित होगा। योगी सरकार सिर्फ खोखले दावे कर रही है।