राजस्थान

Udaipur: फतहसागर झील में हजारों मछलियों की मौत, कई तरह की उठ रही शंकायें

Fatehsagar-lake
Fatehsagar-lake उदयपुरः झील संरक्षण समिति ने उदयपुर की फतहसागर झील (Fatehsagar Lake) में एक लाख से ज्यादा मछलियों के मरने की आशंका जताई है। फतहसागर के किनारों और अंदर भारी मात्रा में मरी हुई मछलियाँ सड़ रही हैं। रविवार को दिनभर कर्मचारी मरी हुई मछलियों को बोरे में भरकर निकालने में लगे रहे। वहीं मछलियों की इस भयावह मौत पर झील प्रेमियों में  काफी आक्रोश देखने को मिला। झील संरक्षण समिति के डॉ. अनिल मेहता ने बताया कि ऐसी भयावह स्थिति पिछोला सहित प्रदेश की अन्य झीलों (Fatehsagar Lake) में भी हो सकती है। इसके लिए मत्स्य विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा स्थानीय निकाय के अधिकारियों की टीम गठित कर झील व्यवस्था की सतत् निगरानी की व्यवस्था की जाय। झील विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि पेयजल झील में मरी मछलियां मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। मछलियों की मौत के कारणों का गंभीरता से विश्लेषण किया जाना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ये भी पढ़ें..बिपरजॉय के बाद अब मानसून की मार, दोहरी चुनौतियों से जूझ रहे गुजरात की बारिश और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी गांधी मानव कल्याण समिति के निदेशक नंद किशोर शर्मा ने कहा कि मरी हुई मछलियों को कहां विसर्जित किया जा रहा है, इसकी निगरानी सरकारी विभागों को भी करनी चाहिए, अन्यथा मानव स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। झील (Fatehsagar Lake) प्रेमी द्रुपद सिंह ने बताया कि झील में विसर्जित की जा रही गंदगी मछलियों की मौत का एक कारण है। यह गंदगी नागरिकों के लिए भी जानलेवा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)