spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डTrailer Out: प्यार में उलझे दो खुशमिजाज युवाओं की कहानी है फिल्म...

Trailer Out: प्यार में उलझे दो खुशमिजाज युवाओं की कहानी है फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’

मुंबईः श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए वीडियो और फोटो साझा किए हैं। फिल्म में श्रद्धा पहली बार सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आ रही हैं। लव रंजन निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ दो खुशमिजाज लोगों की कहानी है, जो सभी युवाओं की तरह प्यार में उलझे हुए हैं, जितने अपने आम जीवन में हैं। भारत और यूरोप के सुंदर लोकेशन में फिल्माई गई फिल्म में एक लड़के और लड़की की यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।

ट्रेलर में इस नई जोड़ी ने काफी सारे किसिंग सीन दिये हैं, जो लोगों को लुभा रहा है। हाल ही में मेकर्स की ओर से इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया था। उसी के अनुसार सोमवार को फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। श्रद्धा बिकनी में पूरी तरह से सहज लग रही हैं। श्रद्धा को फिल्म के कई दृश्यों में बिकनी पहने लुभावने रूप में देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें..ब्लैक गाउन में Suhana khan के बोल्ड लुक ने दुबई में…

ट्रेलर देख कर यह कहा जा सकता है कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज है। वहीं एक्टर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आयेंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और परिणीति चोपड़ा भी नजर आयेंगी। साथ ही इस फिल्म में दिग्गज एक्टर अनिल कपूर में दिखायी देंगे। वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म ‘नो मिन्स नो’ में दिखायी देंगी। हालांकि इस फिल्म की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें