Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने कहा-मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश नहीं, हमारे लिए एक...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश नहीं, हमारे लिए एक परिवार है

नई दिल्लीः PM MODI ने मंगलवार को कहा कि मॉरीशस सिर्फ एक साझेदार देश नहीं है। हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। यह रिश्ता इतिहास, विरासत और मानवीय भावना में गहरा और मजबूत है। उन्होंने कहा कि मॉरीशस भारत को व्यापक वैश्विक दक्षिण से जोड़ने वाला एक पुल भी है।

मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मॉरीशस भारत के सागर विजन के केंद्र में है। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले, 2015 में, उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भारत के सागर विजन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सागर का मतलब है क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास। आज भी मॉरीशस इस विजन के केंद्र में है।

PM MODI को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने के लिए मॉरीशस के लोगों और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मॉरीशस के लोगों और यहां की सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला किया है। मैं आपके फैसले को विनम्रता से स्वीकार करता हूं। यह सिर्फ मेरे लिए सम्मान नहीं है, यह भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी वे मॉरीशस आते हैं, तो ऐसा लगता है कि जैसे वे अपने लोगों के बीच हैं। उन्होंने कहा कि यहां की हवा, मिट्टी और पानी में अपनापन है। उन्होंने कहा कि वे 10 साल पहले आज ही के दिन मॉरीशस आए थे। होली के एक सप्ताह बाद है और मैं अपने साथ फगवा की खुशियां लेकर आया हूं। इस बार मैं होली के रंग अपने साथ भारत लेकर जाऊंगा। प्रधानमंत्री ने मॉरीशस को ‘मिनी इंडिया’ बताते हुए कहा कि अगर भाषा, खान-पान को देखें तो मॉरीशस एक छोटा हिंदुस्तान है।

बिहार से भावनात्मक रिश्ते का जिक्र

उन्होंने कहा कि 200 साल पहले जब भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को धोखे से यहां लाया गया था, तो उन पर अत्याचार किए गए थे, लेकिन उस कठिन समय में भगवान राम और रामचरितमानस ने उन्हें शक्ति और प्रेरणा दी। पिछले साल जब अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था, तो मॉरीशस सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की भी घोषणा की थी। आस्था का यही बंधन भारत और मॉरीशस की मित्रता का आधार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मॉरीशस में प्रवासी भारतीयों की सातवीं पीढ़ी को ओसीआई कार्ड देने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी वृंदा, प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वीणा को ओसीआई कार्ड सौंपते हुए उन्हें खुशी हो रही है।

यह भी पढ़ेंः-23 मार्च को पूरे जम्मू प्रांत में मनाया जाएगा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस

मॉरीशस के बिहार से भावनात्मक रिश्ते का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया के कई हिस्से शिक्षा से दूर थे, तब नालंदा जैसा वैश्विक संस्थान बिहार (भारत) में था। हमारी सरकार ने नालंदा विश्वविद्यालय और नालंदा की भावना को फिर से पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना आज भारत में काफी चर्चा में है। वह दिन दूर नहीं जब यह मखाना दुनिया भर के नाश्ते के मेन्यू का हिस्सा होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें