प्रदेश देश Featured दिल्ली टॉप न्यूज़

Republic Day Rehearsal: गणतंत्र दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल, कर्तव्य पथ पर दिखा सेना का पराक्रम

republic-day-rehearsal

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली कर्तव्य पथ पर सोमवार को गणतंत्र दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल (Republic Day Rehearsal) की गई। सोमवार को आयोजित की गई इस फुल ड्रेस रिहर्सल में वायु सेना, थल सेना, नौसेना और पैरामिल्रिटी फोर्स के जवान शामिल अपना पराक्रम दिखाया। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में 17 राज्यों की 23 झांकियां ने भी भाग लिया। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्रालयों तथा विभागों की छह झांकियां भी फुल ड्रेस रिहर्सल शामिल हुई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ से गुजरने वाली इन झांकियों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आर्थिक और सामाजिक प्रगति तथा आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा का जबरदस्त परिचय दिया।

ये भी पढ़ें..CM योगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि, बोले-‘नेशन फर्स्ट’ के भाव का अनुसरण करे हर नागरिक

इस बीच सोमवार को पीएम मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए कहा आज पराक्रम दिवस पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। औपनिवेशिक शासन के प्रति नेता जी के उग्र प्रतिरोध के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके विचारों से प्रभावित होकर, हम भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।

रक्षा मंत्रालय कहा इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Rehearsal) के दौरान देश की भौगोलिक और समृद्ध सांस्कृतिक विविधताको दर्शाते हुए विभिन्न सफलताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल रही अरुणाचल प्रदेश,असम, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख,पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दादर नगर हवेली तथा दमन व दीव, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक एवं केरल जैसे राज्यों की 17 झांकियां गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक विरासत वाली झांकियां प्रस्तुत करेंगी।

बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायु सेना के माचिर्ंग दल का नेतृत्व वायुसेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी करेंगी। दल में चार अधिकारी और 144 वायु योद्धा एक बॉक्स फॉर्मेशन में मार्च करते नजर आएंगे। इंडिन नेवी के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह में फ्लाई-पास्ट में वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर, 9 राफेल जेट सहित 45 विमान शामिल होंगे। इसके अलावा वायुसेना का आईएल 38 जेट अंतिम बार हिस्सा लेगा। फ्लाई पास्ट में ध्वज, रुद्र, गरुड़, भीम, बाज, तिरंगा, अमृत, और विजय आदि का फॉरमेशन बनाएंगे।

संस्कृति मंत्रालय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग,भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से आने वाली छह झांकियां पिछले कुछ वर्षों में किए गए कार्यों व उपलब्धियों को दर्शाएंगी। गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन आंचलिक आधार पर किया गया है, जिसमें राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को छह मंडलों उत्तरी क्षेत्र, मध्य क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र और पूर्वोत्तर क्षेत्र में वगीर्कृत किया गया है।

आम तौर पर, गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रत्येक क्षेत्र के आनुपातिक परिमाण के आधार पर राज्यों केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 15 झांकियों का चयन किया जाता है। चयन प्रक्रिया में एक विशेषज्ञ समिति द्वारा विभिन्न राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों के प्रस्तावों की जांच की गई। इसके अलावा समिति के सदस्यों द्वारा झांकी की विषय-वस्तु, प्रस्तुति, कलात्मक प्रदर्शन और तकनीकी अंशों पर प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)