टोक्यो पैरालंपिक : सेमीफानल में हारी प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी

0
114

टोक्यो: पैरालंपिक में प्रमोद भगत और पलक कोहली की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी शनिवार को मिश्रित युगल SL3-SU5 सेमीफाइनल मैच में 2-0 से हार गई। इन्हें इंडोनेशिया की नंबर एक वरीय जोड़ी लीनी रात्री ओक्टिला और हैरी सुसांतो ने भारतीय जोड़ी को केवल 20 मिनट में सीधे सेटों में 21-3 और 21-15 से हराया। इंडोनेशियाई जोड़ी अब फ्रांस की लुकास मजूर और फॉस्टिन नोएल के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबला खेलेगी, जबकि भारतीय जोड़ी कांस्य पदक मैच में जापान के डाइसुके फुजिहारा और अकीको सुगिनो से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें..ससुर-बहू के नाजायज प्यार का दर्दनाक अंत, पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव

दरअसल कोर्ट 1 पर खेलते हुए, इंडोनेशियाई जोड़ी ने पहले सेट में बारतीय जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया और पहला सेट केवल सात मिनट में 21-3 से जीत लिया। दूसरे सेट में प्रमोद और कोहली ने थोड़ा संघर्ष किया और एक समय 11-9 की बढ़त बना ली। हालांकि इसके बाद इंडोनेशियाई जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए 21-15 से मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि इससे पहले एकल वर्ग में प्रमोद भगत कुछ देर बाद अपना स्वर्ण पदक मुकाबला खेलेंगे। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक के SL3 सेमीफाइनल में जापान के डाइसुके फुजीहारा को 21-11, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

गौरतलब है कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत के खाते में अब 4 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य समेत 17 पदक हो चुके हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने रियो पैरालंपिक (2016) में 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)