छत्तीसगढ़ क्राइम

ससुर-बहू के नाजायज प्यार का दर्दनाक अंत, पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव

pauri-2-lovers-suicide-640x360-1
प्रतिकात्मक तस्वीर
प्रतिकात्मक तस्वीर

बिलासपुरः प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार माह पहले घर से फरार हुए ससुर-बहू की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। दोनो का शव एकसाथ पेड़ पर लटकता हुआ मिला। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें..काबुल में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर तालिबान ने दागे आंसू गैस के गोले

बहू और ससुर के बीच थे अवैध प्रेम संबंध

बता दें कि मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का है। यहां चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी में बीते शुक्रवार को ससुर-बहू के शव पेड़ पर झूलते हुए दिखे।पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बहू और ससुर के बीच प्रेम संबंध था। 4 महीने पहले दोनों अचानक गांव से गायब हो गए थे।

पुलिस की पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि खेलू राम केवट (50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता (35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और इसी गांव में खेती करता था। उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था। दोनों के प्रेम के बारे में परिवार वालों को पता चल गया था। इसके बाद बीते मार्च महीने में एक दिन दोनों घर से गायब हो गए।

मदद के दौरान प्यार चढ़ा परवान

पुलिस ने बताया कि मृतक खेलूराम मददगार प्रवृत्ति का था। जबकि गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं। खेलूराम अक्सर उसकी मदद के लिए घर जाया करता था। इसी दौरान गीता से उसका संपर्क बढ़ा और रिश्ता प्यार में बदल गया। गीता के दो छोटे-छोटे लड़के हैं। एक 6 जबकि दूसरा 4 साल का है। वहीं खेलूराम के 5 बड़े बड़े बच्चे हैं। कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। ये खुदकुशी है या कुछ और इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)