सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है यह आदतें

0
225

नई दिल्लीः कई लोगों की आदत होती है कि भोजन के उपरांत उन्हें आराम चाहिए होता है, लेकिन उन्हें यह नही पता होता कि ऐसा करना सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। हम जो भी खाते हैं या फिर एक्टिविटी करते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहे। हमें इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि खाना खाने से पहले और बाद में ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें जिससे नुकसान हो। कुछ लोगों को खाना खाने के बाद चाय या फिर काॅफी पीना पसंद होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही करना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है। क्योंकि चाय या काॅफी खाने में उपस्थित आयरन को शरीर अवशोषित नही करने देते हैं।

कुछ लोगों को खाना खाने के बाद आलस आती है और वह खाने के बाद सोना पसंद करते है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही करना चाहिए। रात के समय खाना जल्दी खा लेना चाहिए और खाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक टहलना चाहिए। ऐसा करने से खाना अच्छी तरह से पच जाता है और पेट संबंधी कोई समस्या भी होती है। इसके साथ ही रात में नींद भी अच्छी आती है। खाने के बाद तुरंत सोने या आराम करने से शरीर का वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें-राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, अवसर तेरे लिए खड़ा है, फिर…

खाना खाने के तुरंत बाद किसी भी फल को बिल्कुल नही खाना चाहिए। खाने के बाद फल खाने से पाचन तंत्र संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला बनाने के लिए सुबह के समय फलों का सेवन करना चाहिए। कई लोग खाते समय खूब सारा पानी पीते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही करना चाहिए। इससे खाना अच्छी तरह से पच नही पाता। इसलिए पानी हमेशा खाना खाने से एक घंटा पहले या फिर खाना खाने के एक घंटा बाद पीना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद ज्यादा तेज चलना या फिर कोई भी कठिन काम नही करना चाहिए। क्योंकि पेट भरा होता है तो ऐसे काम करने से आपके पेट में दर्द या फिर कई और तरह की समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ा टहलना जरूर चाहिए।