Haryana Municipal Elections: हरियाणा के नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके है। हरियाणा नगर निगम चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि इस बार भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए 10 में से 7 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे थे और सभी ने शानदार जीत दर्ज की।
जबकि इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई, यहां तक कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 7 में महिलाएं मेयर बनी हैं, जबकि 3 सीटों पर पुरुष उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
10 नगर निगमों में से 7 में महिलाएं बनी मेयर
- पानीपत – कोमल सैनी
- यमुनानगर – सुमन बहमनी
- गुरुग्राम – राज रानी
- फरीदाबाद – प्रवीण जोशी
- अंबाला – शैलजा सचदेवा
- करनाल – रेणु बाला गुप्ता
- मानेसर – डॉ. इंद्रजीत यादव (निर्दलीय)
- 3 नगर निगमों में पुरुष उम्मीदवारों की जीत
- रोहतक – राम अवतार वाल्मीकि (भाजपा)
- सोनीपत – राजीव जैन (भाजपा)
ये भी पढ़ेंः- CM Rekha ने शेल्टर होम में बच्चों संग खेली होली, दिल्लीवासियों को दी होलिका दहन की शुभकामनाएं
कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बीजेपी का दबदबा कायम
इस बार भाजपा ने अपने वादों को हकीकत में बदला और महिलाओं को प्राथमिकता दी और नतीजे भी उनके पक्ष में आए। कांग्रेस किसी भी नगर निगम में जीत दर्ज नहीं कर पाई। सिरसा नगर परिषद में भी भाजपा का ही चेयरमैन बना, जबकि यह क्षेत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा का संसदीय क्षेत्र है।