प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

मिट्टी में मिल गया उमेश पर पहली गोली चलाने वाला बदमाश, अतीक के कहने पर किया था धर्म परिवर्तन

prayagrag-shootout वाराणसीः प्रयागराज शूटआउट के बाद सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल एक और शूटर विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। बदमाश के मारे जाने के बाद देवरिया सदर से भाजपा विधायक डॉ शलभमणि त्रिपाठी का ट्वीट सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। विधायक ने ट्वीट कर लिखा कि ‘कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे, उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर।’ विधायक के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी लोग सराहना कर रहे है। बताते चले उमेश पाल हत्याकांड के बाद विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। भाजपा सासंद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘महाराज ने कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे। उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार फरार हत्यारा उस्मान भी आज यूपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर।’ ये भी पढ़ें..गेस्ट टीचरों की भर्ती में हुई धांधली, दिल्ली BJP का... विजय कुमार ने अतीक अहमद के कहने पर किया था धर्म परिवर्तन शातिर विजय कुमार चौधरी उर्फ उस्मान ने अतीक अहमद के कहने पर धर्म परिवर्तन किया था। कहा जा रहा है कि उस्मान ने सबसे पहले उमेश पाल पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने इस कांड में शामिल अतीक के बेटे असद सहित सभी शूटरों की पहचान कर ली थी। एक विजय चौधरी उस्मान ही था जिसकी पहचान में पुलिस को काफी समय लगा। सीसीटीवी फुटेज से भी उस्मान चौधरी की पहचान नहीं हो पाई थी। प्रदेश के एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि विजय चौधरी उर्फ उस्मान प्रयागराज का ही रहने वाला था। वह माफिया के साथ ही रहता था। उन्होंने कहा कि माफिया ने ही विजय चौधरी को उस्मान बनाया था। इसी का हक अदा करने के नाम पर वह इस कांड में शामिल हुआ था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)