बिहार में गुंडा राज कायम करना चाहते हैं लालू के युवराज, रामकृपाल पर हमले पर बोली भाजपा

9
lalu-crown-prince-wants-to-establish-bihar

पटना: Bihar के पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पर हुए हमले को लेकर सियासत जारी है। जदयू और भाजपा ने इस घटना को राजद की साजिश करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सारण में भी राजद की गुंडागर्दी देखने को मिली।

बिहार में गुंडागर्दी कायम करने की कोशिश-भाजपा 

पाटलिपुत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर हमला किया गया। वहां कार्यकर्ताओं को पीटकर घायल कर दिया गया। मसौढ़ी में लोग पहले से ही डरे हुए थे कि कहीं राजद के लोग उत्पात न मचा दें। उन्होंने कहा कि हार की बौखलाहट में लालू यादव के ‘युवराज’ बिहार में गुंडागर्दी का राज कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। भगवान महादेव की कृपा से रामकृपाल यादव बच गए, नहीं तो उनकी जान भी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें-सोनिया गांधी का आश्वासन: जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी तेलंगाना सरकार

इस मामले में सरकार को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। रामकृपाल यादव की सुरक्षा भी बढ़ाई जानी चाहिए। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। प्रशासन अपना काम कर रहा है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

हार से हताशा है राजद- गिरिराज सिंह

इस घटना के पीछे की वजह हार से हताशा राजद है और उन्होंने कहा कि यह राजद की नीति रही है। दरअसल, शनिवार की शाम मसौढ़ी इलाके में रामकृपाल यादव पर फायरिंग की गई और एक समर्थक का सिर फोड़ दिया गया। स्थानीय विधायक रेखा देवी पर तिनेरी गांव के पास एक मतदान केंद्र पर जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा समर्थकों ने हंगामा किया। इसके बाद आरोप है कि राजद समर्थकों ने मुखिया रीना कुमारी के पति शशि शर्मा पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर दी।

बताया जाता है कि रामकृपाल यादव मुखिया के पति से मिलने जा रहे थे, तभी उन पर फायरिंग की गई। इससे पहले सारण लोकसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के एक बूथ पर जाने पर बवाल हुआ था, जिसके बाद हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए थे। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव का मुकाबला राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी मीसा भारती से है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)