UP: जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

9
shot-a-young-man-over-a-land-dispute

UP, जौनपुर: सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पथना गांव में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दबंगों ने एक युवक पर तमंचे से फायर कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

जांच में जुटी पुलिस

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पथना गांव के राजन विश्वकर्मा का बेटा राजेंद्र विश्वकर्मा (24) अपनी दुकान में सो रहा था। इसी बीच अशोक सिंह और सोनू सिंह तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए दुकान में घुस आए। उन्होंने दीपक की पिटाई शुरू कर दी। दीपक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर दीपक पर तमंचे से फायर कर दिया गया। तमंचे की गोली दीपक के पेट से आर-पार हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सराय ख्वाजा थाने के पथना गांव में दीपक विश्वकर्मा और अशोक सिंह व उसके भाई सोनू सिंह के बीच मारपीट के दौरान अशोक सिंह और सोनू सिंह ने दीपक विश्वकर्मा के पेट में डंडा मार दिया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः-Lucknow: पुलिस एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, दर्ज हैं 18 से मुकदमे

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घायल का इलाज चल रहा है। दीपक विश्वकर्मा को मामूली चोटें आई हैं। चोट कैसे और किस चीज से लगी इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)