कांग्रेस अध्यक्ष का दावा, गलत साबित होगा एग्जिट पोल, रिकॉर्ड मतों से होगी जीत

12
congress-president-exit-polls-will-wrong

शिमलाः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे exit poll के विपरीत होंगे और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में चारों लोकसभा और छह विधानसभा चुनावों के नतीजे भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा फेल हो गया है और भाजपा 200 भी पार नहीं कर पाएगी।

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। प्रतिभा सिंह ने रविवार को एक बयान में कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 4 जून को होने वाले चुनाव परिणाम पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस के पक्ष में पड़े बंपर वोट

निराधार बयानबाजी कर लोगों में भय पैदा करने का असफल प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि धनबल से लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया गया है लेकिन जनता ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में यह चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ा है और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि यदि ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई तो देश के साथ-साथ प्रदेश के भी चुनाव परिणाम अप्रत्याशित और चौंकाने वाले कांग्रेस के पक्ष में होंगे।

यह भी पढ़ेंः-सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग की बड़ी जीत, चामलिंग को मिली दोहरी हार

प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि मंडी संसदीय सीट पर विक्रमादित्य सिंह की जीत निश्चित है और वह रिकॉर्ड मतों से अपनी जीत का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता पहले भी कांग्रेस के साथ थी और इस बार भी पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। उन्हें पूरा विश्वास है कि विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के विकास का जो विजन जनता के सामने रखा है, जनता ने उसे अपने मतों के माध्यम से पूरा समर्थन दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)