प्रदेश देश

रांची पहुंचे प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

lakshmikant_compressed

रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदेश प्रभारी का प्रदेश कार्यालय में पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से कमल फूल के साथ जोहार लिखकर उनका स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें..दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे अमित शाह, करेंगे बड़ी...

इससे पूर्व प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राजधानी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर के बाहर पौधरोपण भी किया। इस दौरान उनके साथ रांची सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में प्रदेश प्रभारी ने जगन्नाथपुर बस्ती में बूथ नंबर 193 के अध्यक्ष अनमोल मुंडा जी के घर पारंपरिक जलपान ग्रहण किया।

प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास में मुलाकात की। प्रदेश प्रभारी का रघुवर दास ने शाल ओढ़ाकर अपने आवास में स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर रघुवर दास ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के झारखंड प्रवास से पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी पिछले तीन दिनों से झारखंड दौरे पर हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…