Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Bathing Side Effects: सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है रोज नहाना, जानें साइड इफेक्ट्स

bathing side effects
Bathing Side Effects: ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए.. ये गाना तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रोज नहाना आपके सेहत के लिए हानिकारक है। जी हां, रोज नहाने से आपकी त्वचा शुष्क होती है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। वहीं, अगर आप जिम नहीं जाते हैं और धूल व मिट्टी से दूर रहते हैं तो आपके लिए रोज नहाना जरूरी नहीं है। रोजाना नहाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या -

रूखी हो जाती है त्वचा

रोजाना नहाने से त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए, नहाने के बाद हाथ, पैर व चेहरे पर माॅश्चराइजर क्रीम लगाना न भूलें। वहीं, सर्दियों में नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

कमजोर होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता 

शरीर को साफ-सुथरा रखने रखने के लिए नहाना चाहिए। नहाने से आप फ्रेश महसूस करते हैं। लेकिन, रोज नहाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है। इसलिए, चिकित्सक भी रोजाना न नहाने की सलाह देते हैं। यह भी पढ़ें-Jaggery Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं गुड़, फायदे जानकर हो जाएंगे...

नष्ट हो जाते हैं अच्छे बैक्टीरिया

वहीं, लोग समझते हैं कि एंटीबैक्टीरियल साबुन शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि ये अच्छे बैक्टीरिया को भी नष्ट कर देते हैं, जिससे इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है।

सर्दियों में कितनी बार नहाएं

विशेषज्ञों की मानें तो सर्दियों में सप्ताह में तीन दिन नहाना चाहिए। ज्यादा नहाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)