बिहार Featured टॉप न्यूज़ राजनीति

New Parliament: नए संसद भवन के आकार को लेकर RJD ने किया विवादित ट्वीट, ताबूत से की तुलना

new-parliament-inauguration-compared-coffin
new-parliament-inauguration-compared-coffin नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) सुबह नए संसद भवन (new parliament) का उद्घाटन किया। इसके बाद विधि-विधान से पीएम मोदी ने नए भवन में पवित्र राजदंड ‘सेंगोल’ को स्थापित किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत हवन-पूजा से हुई। प्रधानमंत्री मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद हैं। वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन के मुद्दे पर राजनीति जारी है।

आरजेडी ने किया विवादित पोस्ट

नए संसद भवन (new parliament) का उद्घाटन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराए जाने की मांग को लेकर देश की 21 विपक्षी पार्टियों ने इस उद्धाटन समारोह के बहिष्कार का फैसला किया और इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसमें बिहार की सत्ता पर काबिज आरजेडी और जेडीयू भी शामिल हैं। इसे लेकर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने ट्विटर पर विवादित तस्वीर पोस्ट किया है। जिसके जरिये पार्टी ने नए संसद भवन पर तंज कसा है। इतना ही नहीं आरजेडी ने ट्वीट कर नए संसद भवन की तुलना ताबूत (coffin) से कर डाली। ये भी पढ़ें..New Parliament: देश को मिली नई संसद, विधि-विधान के साथ लोकसभा में ‘सेंगोल स्थापित’ RJD ने ताबूत के साथ नए संसद भवन की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया- ''ये क्या है?''। जेडीयू ने कहा कि कलंक का इतिहास लिखा जा रहा है। वहीं RJD के नए संसद भवन की तुलना ताबूत से किए जानें वाले इस विवादित ट्वीट की आलोचना शुरू हो गई है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है। साथ ही बीजेपी ने आरजेडी सांसद से इस्तीफे की मांग की है।

 भाजपा ने किया पलटवार

RJD के इस विवादित ट्वीट आलोचना करते हुए भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने लिखा कि 'आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है। आप नजरबट्टू हैं और कुछ नहीं। छाती पीटते रहिए। 2024 में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाड़ देगी और नए लोकतंत्र के मंदिर में आप को आने का मौका भी नहीं देगी। चलिए यह भी तय हुआ कि संसद देश की और ताबूत आपका।' (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)