Jackky Bhagnani के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहीं Rakul Preet Singh, आ रही ऐसी खबरें

0
4

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स आने वाले दिनों में शादी रचाने की तैयारी रहे हैं। आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद शादी अंदाज में उदयपुर में शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। इरा खान और नुपुर के बाद अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी शादी करने जा रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जैकी भगनानी की शादी की खबरें आ रही है। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तरीख और थीम तक की जानकारी आई है।

इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगे। ये शादी समारोह करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में होगा। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए एक खास नियम बनाने की योजना बना रहे हैं।

दोनों की शादी काफी प्राइवेट तरीके से होने जा रही है यही कारण है कि शादी में आने वाले गेस्ट को फोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। हालांकि आपको बता दें कि अब तक रकुल या जैकी की तरफ से शादी को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

शादी के लिए ​बनाई खास थीम

खबरों के अनुसार रकुल और जैकी शादी बेहद खास अंदाज में होने वाली है। इसके लिए एक खास थीम बनाई गई है, लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कपल के करीबी रिश्तेदार ने बताया कि दोनों एक समान थीम का उपयोग करेंगे जो उनके व्यक्तित्व के अनुरूप हो।

बिग बाॅस से बाहर हुए साजिद खान, कंटेस्टेंट्स नहीं रोक पाए आंसू

रकुल और जैकी की शादी की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही थी है। दोनों ने साल 2021 में ही अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। कुछ समय पहले रकुल के जन्मदिन पर जैकी ने एक खास पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों ने अपनी शादी को लेकर अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)