राजनीति राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024

Rajasthan: बसपा को बड़ा झटका, राज्य में बचे दो विधायकों ने भी छोड़ी पार्टी

mayawati

जयपुरः राजस्थान (Rajasthan) में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के दो विधायक शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में चूरू जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज न्यांगली और बाड़ी से विधायक जसवंत सिंह गुर्जर बसपा छोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए।

दोनों विधायकों के शिवसेना (शिंदे) में शामिल होने के बाद अब राजस्थान विधानसभा में बीएसपी विधायकों की संख्या शून्य हो गई है। बसपा विधायक 2008 और 2018 में चुनाव जीतने के बाद दो बार पार्टी बदल चुके हैं। नवंबर-दिसंबर, 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटें जीती थीं। सादुलपुर सीट पर मनोज न्यांगली ने कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को 2475 वोटों से हराया था। बाड़ी में, जसवन्त सिंह गुर्जर ने तीन बार के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिर्राज सिंह मलिंगा को 27,424 वोटों से हराया था।

ये भी पढ़ेंः-BJP ने देवरिया-फिरोजाबाद से मौजूदा सांसदों का टिकट काटा , बृजभूषण पर अब भी सस्पेंस

सीएम दिलाई पार्टी की सदस्यता

गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले साल लाल डायरी दिखाकर राजनीतिक हलचल मचाने वाले बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी पिछले सितंबर महीने में विधानसभा से पहले शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए थे। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गुढ़ा को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)