Featured राजस्थान राजनीति

भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति और मेनिफेस्टो कमेटी घोषित, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

bjp announce election committee and manifesto committee जयपुरः बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को संकल्प पत्र समिति का संयोजक बनाया है. इसके अलावा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद रहे।

इन नेताओं को मिली अमह जिम्मेदारी

जोशी ने बताया कि संकल्प पत्र समिति में संयोजक, सात सह-संयोजक और 17 सदस्यों सहित 25 सदस्य हैं। राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीना, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, पार्षद राखी राठौड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया को सह संयोजक बनाया गया है। ये भी पढ़ें..2024 में BJP को सत्ता से बाहर करने का लें प्रण, खड़गे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भरा जोश  उन्होंने बताया कि चुनाव प्रबंधन समिति में संयोजक और छह सह संयोजक समेत 21 सदस्य होंगे। पूर्व प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश महासचिव दामोदर अग्रवाल, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त सीएम मीना, कन्हैयालाल बैरवाल, सांसद राज्यवर्धन राठौड़ और प्रदेश महासचिव भजनलाल शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि दलित समुदाय से आने वाले केंद्रीय मंत्री मेघवाल राजस्थान के बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

चुने गए पदाधिकारी के पास काभी अनुभव

चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा के बाद राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कमेटी में शामिल पदाधिकारी को चुनाव लड़ने का लंबा अनुभव है। साथ ही युवाओं की टीम भी साथ है। अगर हम चुनाव प्रबंधन समिति को देखें, फिर हम भाजपा की ब्लॉक चुनाव समिति को देखें, तो भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत होने वाली है। अरुण सिंह ने कहा कि लोग गहलोत सरकार से परेशान हैं, आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन गहलोत जी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ेंगे। युवा परेशान है, राजस्थान की जनता जल्द ही गहलोत सरकार से छुटकारा चाहती है। जनता और युवाओं के अनुरूप घोषणा पत्र बनाया जाएगा। यह घोषणा पत्र नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प होगा। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)