प्रदेश Featured पंजाब हरियाणा

पराली जलाने के मामले पर आमने-सामने आए पंजाब और हरियाणा

punjab-and-haryana-clash-over-stubble-burning चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा (Punjab and Haryana) में पराली जलाने को लेकर किए जा रहे दावों के बीच हरियाणा सरकार ने पलटवार किया है। हरियाणा सरकार का दावा है कि पंजाब में हरियाणा से ज्यादा पराली जलाई गई है।

पंजाब सरकार के दावे को बताया झूठ

हरियाणा ने नासा की आधिकारिक वेबसाइट की सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर कहा है कि पंजाब में हरियाणा से दोगुनी पराली जलाई गई है। तस्वीर में पंजाब की तुलना में हरियाणा में सक्रिय आग के मामलों की संख्या आधे से भी कम दिखाई दे रही है, जबकि पंजाब लगातार कम पराली जलाने का दावा करता रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में करीब 53 फीसदी की कमी आई है। पंजाब सरकार ने दावा किया है कि 2022 में पराली में आग लगने की संख्या 5,798 थी, जो अब इस साल घटकर 2,704 हो गई है, जो 25 अक्टूबर 2022 की तुलना में 25 अक्टूबर 2023 तक 53 प्रतिशत कम है। यह भी पढ़ेंः-प्राइवेट स्कूल में टीचर की पिटाई से चली गई छात्र के आंख की रोशनी, केस दर्ज

नासा की तस्वीरों को दिया हवाला

उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि पंजाब के मुकाबले हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं काफी कम हैं। पंजाब में यह संख्या 4 हजार से ज्यादा है। पराली जलाने से रोकने के लिए सरकार किसानों को वित्तीय प्रोत्साहन दे रही है और पराली के व्यावसायिक उपयोग के लिए कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने शुक्रवार को बताया कि नासा की ओर से 25 और 26 अक्टूबर की तस्वीरें जारी की गई हैं। जिसमें साफ हो गया है कि पंजाब में हरियाणा से कई गुना ज्यादा पराली जलाई जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)