Featured मनोरंजन

शादी से पहले एक दूजे में खोए पायल और संग्राम, सामने आयीं संगीत व मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें

मुंबईः अभिनेत्री पायल रोहतगी आज अपने सोलमेट और रेसलर संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की रस्में बीते दिन ही शुरू हो गईं थी। वहीं अब दोनों की संगीत एवं मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। मेहंदी सेरेमनी के दौरान पायल काफी खुश नजर आईं। उन्होंने संग्राम सिंह के नाम की मेहंदी अपने हाथों में सजा ली, जो काफी गहरी रची है।

वहीं संग्राम सिंह ने भी पायल का नाम अपने हाथ पर लिखवाया है। पायल और संग्राम दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। वहीं संगीत सेरेमनी के दौरान भी कपल का रोमांटिक अंदाज नजर आया। दोनों एक -दूसरे की आँखों में खोये हुए नजर आये। संगीत सेरेमनी के दौरान पायल सफेद रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं संग्राम ने मैरून कलर का कुर्ता और सफेद पजामा पहना था। इस दौरान वह भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

ये भी पढ़ें..आलिया ने पूरी की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग, तस्वीरें शेयर...

गौरतलब है कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की पहली मुलाकात ‘सर्वाइवर इंडिया’ में हुई थी और इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। इस दोस्ती को प्यार में बदलते देर नहीं लगी।

इसके बाद दोनों ने साल 2014 में सगाई कर ली। वहीं सगाई के लगभग आठ साल बाद पायल और संग्राम आज सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों आज मोहब्बत की नगरी आगरा में सात फेरे लेंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…