Featured दुनिया

पूर्व मंत्री की मां को सुरक्षा गार्ड ने मारी गोली, प्रधानमंत्री आवास के पास दिया वारदात को अंजाम

murdered काठमांडूः नेपाल (nepal) में सुरक्षा गार्ड ने पूर्व मंत्री बर्षमान पुन की मां तीर्थ माली को गोली मार दी। यह वाकया शुक्रवार रात नौ बजे राजधानी काठमांडू में प्रधानमंत्री आवास के पास बालुवाटार में हुआ। यहां वीआईपी सुरक्षा में तैनात गार्ड ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली 74 वर्षीय तीर्थ माली के पैर में लगी है। वह बुरी तरह घायल हो गई हैं। नेपाल पुलिस का कहना है कि आरोपित कांस्टेबल प्रकाश पुन फायरिंग कर फरार हो गया था। उसे शनिवार सुबह गिरफ्तार कर पुलिस मुख्यालय में रखा गया है। उसे मुख्य न्यायाधीश हरिकृष्ण कार्की की सुरक्षा में तैनात किया गया था। वह पूर्व मंत्री का रिश्तेदार भी है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि नेपाल में नए साल के मौके पर कांस्टेबल पारिवारिक समारोह में शामिल हुआ था। ये भी पढ़ें..Bus Accident: मुंबई-पुणे हाइवे पर भीषण हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 13 लोगों की मौत प्रारंभिक जांच में बता चला है कि कांस्टेबल प्रकाश पुन ने शराब के नशे में एक पारिवारिक समारोह के दौरान कहासुनी के बाद गोली चला दी। सीपीएन (एमसी) के उप महासचिव और पूर्व मंत्री वर्शमान पुणे घटना के समय मौजूद नहीं थे। वह इलाज के लिए चीन गए हैं। वर्शमन पुन पूर्व स्पीकर ओनसारी घरती के पति हैं। बर्शमैन और ओनसारी दोनों ही उस घर में नहीं रहते हैं जहां शूटिंग हुई थी। वहां सिर्फ उसके माता-पिता रहते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)