Featured मनोरंजन

वेडिंग एनिवर्सरी पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने एक-दूसरे को खास अंदाज में दी बधाई

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की आज चैथी सालगिरह है। इस खास मौके पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाया है और खास अंदाज में एक -दूसरे को बधाई दी है। नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अभिनेता पति अंगद बेदी के साथ बिताये कई प्यार भरे पलों का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही नेहा ने लिखा-4 साल, 2 बच्चे और जीवन भर एक साथ, शादी की सालगिरह की बधाई मेरे प्यार!

वहीं अंगद बेदी ने भी इस खास दिन पर अपनी और नेहा की शादी की कई अनदेखी तस्वीरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नेहा को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। शुरुआत में यह पूरी तरह से वन साइड लव स्टोरी ही थी। इसके बाद कई सालों बाद दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई और दोनों में दोस्ती हो गई।

ये भी पढ़ें..चीन की धमकी से पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट का खतरा

धीरे -धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से 10 मई, 2018 को शादी की थी। दोनों लम्बे समय से रिलेशनशिप में थे। नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट थी। शादी के छह महीने बाद नेहा ने 18 नवंबर को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मेहर के माता-पिता बन गए थे। वहीं पिछले साल 3 अक्टूबर को नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने। दूसरे बच्चे के जन्म से नेहा और अंगद का परिवार पूरा हो गया है और दोनों इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…