मध्य प्रदेश Featured

MP को आज चौथी वंदे भारत सौंपेंगे पीएम मोदी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

MP, भोपालः मध्य प्रदेश को चौथी वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। आज (मंगलवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजरत निजामुद्दीन और खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का स्टॉपेज ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में होगा। यह बुन्देलखण्ड के लिए बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक साथ 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन 15 मार्च से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। ट्रेन संख्या 22470 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद शाम 6:35 बजे पलवल, 7:45 बजे आगरा कैंट, 9:15 बजे ग्वालियर, 10:35 बजे झांसी पहुंचेगी। इन सभी स्टेशनों पर ट्रेन का पांच मिनट का स्टॉपेज होगा। यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे ललितपुर पहुंचेगी, जहां इसे 10 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में दो-दो मिनट रुकेगी। दोपहर 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेंगे। वापसी में ट्रेन क्रमांक 22469 वंदे भारत एक्सप्रेस खजुराहो से दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ेंः-Lok Sabha Elections: नौ चुनाव जीतने वाली कांग्रेस ने क्यों छोड़ दिया यहां का मैदान शाम 6:30 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। इसके ग्वालियर पहुंचने का समय 7:35 बजे तय किया गया है। इसके बाद रात 9:05 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। इसके हजरत निज़ामुद्दीन पहुंचने का समय रात 11:10 बजे होगा। उल्लेखनीय है कि खजुराहो विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। इस ट्रेन के संचालन से मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।