सेना दिवस पर सीएम शिवराज सहित कई नेताओं ने जवानों के शौर्य को किया सलाम

0
48

भोपालः आज 15 जनवरी का दिन भारतीय सेना के लिए बेहद खास है। इस दिन भारतीय थल सेना आर्मी डे के रूप में मनाती है। भारतीय थल सेना शुक्रवार को अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है। 15 जनवरी 1949 को स्वतंत्र भारत की सैन्य ताकत के रूप में संगठित हुआ सेना पहली बार पूरी तरह ब्रिटश थल सेना से मुक्त हुई थी। यह वह दिन था जब भारत ने अपने शौर्य को सैन्य रूप में पहचाना था। थल सेना दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा ‘दुश्मन को खाक में मिला देना फितरत है मेरी। जय हिन्द, जय भारत का मंत्र शक्ति है मेरी। हो चाहे कितनी भी विषम परिस्थितियां, कदम पीछे न हटाना आदत है मेरी।।#ArmyDay पर मां भारती के वीर जवानों को सलाम! भारत का गौरव और गर्व सर्वदा अक्षुण्ण और सुरक्षित रहे, यही कामना! जय हिन्द!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संदेश में कहा ‘भारतीय “थल सेना दिवस” पर देश की रक्षा में सदैव तत्पर भारतीय सेना के उन तमाम जाँबाज़ों और उनके शौर्य को प्रणाम, जिनके होने से हम और हमारा परिवार सुरक्षित है। जय हिन्द! जय हिन्द की सेना!

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सेना दिवस पर जवानों को नमन करते हुए कहा ‘भारतीय सेना दिवस’ के उपलक्ष्य में, मैं सेना के सभी बहादुर जवानों को नमन करता हूँ! जिनके राष्ट्रसमर्पण एवं कर्तव्यपरायणता से हम सुरक्षित एवं गौरवान्वित महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ेंः-सच हो रही नासा की भविष्यवाणी ! वर्ष 2020 रहा सबसे गर्म साल, जानें वजह

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सेना के शौर्य और जज्बे को सलाम करते हुए कहा ‘मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारी सेना के जांबाजों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करता हूं। देश के प्रति उनके त्याग और समर्पण पर हम सभी को गर्व है। हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।