प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

Mahtari Vandana Yojana List 2024: महतारी वंदन योजना लाभार्थियों की आज जारी होगी अंतिम सूची

mahtari vandana yojana last list
Mahtari Vandana Yojana List 2024: महतारी वंदन योजना के तहत धमतरी जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन जमा किये। आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई। शिविर का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक किया गया। शिविर में प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिसमें धमतरी नगर निगम से 133 सहित जिलेभर से 293 हितग्राहियों ने दावा आपत्ति लगाई है। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर दिया गया है। इसे आज प्रकाशित किया जाएगा। नगर निगम ने शहर में 10 स्थानों पर सूची प्रकाशित की थी। प्रशासन को मिले आवेदनों की जांच के बाद शहर के विभिन्न वार्डों में चस्पा की गयी सूची में कई खामियां पायी गयीं। एक वार्ड से पात्र लोगों के नाम दूसरे वार्ड में चले गये हैं, जबकि कई लोगों के नाम हटा दिये गये हैं। ऐसे में निर्धारित स्थान पर पहुंची महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना शुरू की है। इसके लिए जिलेभर से आवेदन मांगे गए थे। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिये जायेंगे। यह भी पढ़ेंः-CG: श्रम मंत्री ने शुरू की श्रमिक पेंशन सहायता योजना, खातों में आएंगे इतने रुपये

293 दावा आपत्तियां प्राप्त हुई हैं

धमतरी महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का ने बताया कि 23 से 25 फरवरी तक शहर के विभिन्न वार्डों में आयोजित शिविर में बुधवार को विभाग को 293 दावा आपत्ति आवेदन प्राप्त हुए। इन समस्याओं के समाधान के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसका समाधान भी कर लिया गया है. सूची का अंतिम प्रकाशन एक मार्च को किया जायेगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)