हरियाणा

लोकसभा चुनावः हरियाणा में बीजेपी ने बनाई रणनीति, घोषित किए मंडल अध्यक्ष

13-mandal-president

Lok Sabha Elections:, यमुनानगर: भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने शुक्रवार को जिले के सभी 13 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। साढौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत साढौरा मंडल से पवन सैनी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट

जिला अध्यक्ष राजेश ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश महासचिव अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी एडवोकेट वेदपाल से चर्चा के बाद जिले के सभी 13 मंडलों के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा साढौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत साढौरा मंडल से पवन सैनी, सरस्वती नगर से रणधीर सिंह, बिलासपुर से चंद्र मोहन कटारिया, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी से विपुल गर्ग, छछरौली से कल्याण सिंह, यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रताप नगर से प्रवीण अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं यमुनानगर से विभोर पाहुजा, वर्कशॉप से नीरज गुप्ता, बुड़िया से अनिल कुमार, रादौर विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र मुंजाल, नाहरपुर से हरपाल सिंह, ऊंचा चांदना से हरबंस सैनी, फर्कपुर से रवि मोदगिल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-PM Modi ने झारखंड को दी 36 हजार करोड़ की सौगात, कहा- मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी

जनसंपर्क अभियान तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष सपरा ने सभी मंडल अध्यक्षों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, इसके लिए वे पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा संगठन एवं जिला संगठन द्वारा जो भी ड्यूटियां लगाई जाएंगी, कार्यकर्ता उस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाना है। इसके लिए हमें सभी कार्यकर्ताओं को जोड़कर जनसंपर्क अभियान तेज करना होगा। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उनके साथ रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)