देश Featured टॉप न्यूज़ राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 की तारीखों का आज होगा ऐलान, 7 चरणों में सकती है वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024 Date, लखनऊः लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) आज दोपहर 3 बजे तारीखों का ऐलान करेगा। इसके अलावा चुनाव आयोग सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा करेगा। तारीखों के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। सूत्रों की माने तो इस बार लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में होने की उम्मीद है। वहीं सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाला राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 2019 में सात चरणों में मतदान हुए थे। पिछली बार यहां सपा-बसपा और रालोद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार माहौल अलग है। सपा और कांग्रेस भारत गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में हैं, जबकि भाजपा के साथ अपना दल (एस), सुभाष सपा, निषाद पार्टी और रालोद शामिल हैं।

यूपी में भाजपा ने 51 उम्मीदवार किए घोषित

भाजपा ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए अब तक प्रदेश में 51 उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इनमें सिर्फ 4 चेहरे नए हैं। बाकी सभी पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। इनमें बाराबंकी सीट के प्रत्याशी उपेंद्र रावत ने एक वीडियो वायरल होने के चलते अपना टिकट वापस कर दिया है। ये भी पढ़ें..भाजपा का ‘मैं मोदी का परिवार’ कैंपेन लॉन्च, PM Modi ने सोशल मीडिया पोस्ट किया VIDEO सहयोगी पार्टी रालोद ने बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को मैदान में उतारा है। भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट पर डॉ. अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं।

पिछली बार यूपी में 62 सीटों पर खिला था कमल

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि 2014 व 2019 में भाजपा को सबसे अधिक सीटें यूपी से मिलीं थीं । 2024 में भाजपा के नेता यूपी में सभी 80 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। लेकिन विपक्ष भी गठबंधन के तहत अखाड़े में भाजपा का रास्ता रोकने की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि 2019 में यूपी में भाजपा को 62 संसदीय सीटों पर कमल खिलाने में कामयाबी मिली थी। बीजेपी के सहयोगी अपना दल (S) को दो सीटें मिली थी। सपा-बसपा गठबंधन कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था। इस चुनाव में बसपा के खाते में जहां 10 सीटें आई थीं, वहीं सपा 5 सीटों पर ही सिमट गई थी। बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ की सीट सपा से छीन ली थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)