Featured जम्मू कश्मीर

J&K Reservation: जम्मू कश्मीर में पहाड़ी-गद्दा ब्राहम्ण को मिला ST दर्जा, पुंछ में इंटरनेट सेवाएं बंद

J&K
J&K Reservation: जम्मू और कश्मीर अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक 2023 को राज्यसभा की मंजूरी से पहले ही जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर राजौरी और पुंछ में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार शाम लोकसभा द्वारा पारित विधेयक में क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों की सूची में गड्डा ब्राह्मण, कोली, पद्दारी जनजाति और पहाड़ी जातीय समूह को शामिल किया गया है। राजोरी, पुंछ के साथ ही कश्मीर संभाग के उड़ी, केरन व करनाह में इस समूह के लोग रहते हैं। इसके साथ ही वाल्मीकि समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का भी बिल लोकसभा से पारित किया गया।

राजौरी और पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित 

इस दौरान राजौरी और पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से निलंबित कर दी गई हैं। इस मामले को लेकर अधिकारियों ने कहा है कि, कानून और व्यवस्था में किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
Pakistan Elections : मतदान से पहले आतंकियों ने फैलाई दहशत, प्रत्याशियों के घरों पर ग्रेनेड से किया हमला

किसी भी उकसावे को रोकने के लिए गतिविधियों पर बारीकी से नजर

अधिकारी किसी भी उकसावे को रोकने के लिए क्षेत्र में राजनेताओं की गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर रख रहे हैं ताकि पीर पंजाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न हो सके। जम्मू-कश्मीर अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा से मंजूरी मिलने के बाद आज राज्यसभा में पेश किया जाना है। आपको बता दें कि, इस ऐतिहासिक विधेयक का उद्देश्य पहाड़ी जातीय समूह, पाडरी जनजाति, कोली और गद्दा ब्राह्मण को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान कर उन्हे सशक्त बनाना है। ये समुदायों पिछले काफी समय से इसकी मांग करते आ रहे थे, हालांकि अब उनकी मांग पूरी हो गई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)