Featured जम्मू कश्मीर

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में शीत लहर, श्रीनगर का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस

jammu kashmir
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में शीत लहर की स्थिति जारी है और इस दौरान रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस और जम्मू शहर में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राजधानी शहरों के लिए एक दशक में फरवरी में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इसके साथ ही हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है।

बर्फबारी और बारिश की संभावना

इसी दौरान मौसम कार्यालय ने कहा कि 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, 14 फरवरी की शाम को आांशिक बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा कि 18-20 फरवरी के दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना है। मौसम कार्यालय ने कई पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान को देखते हुए यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा जारी यातायात पुलिस की सलाह का पालन करने की सलाह भी जारी की है। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग पर्यटन स्थल पर रात का तापमान शून्य से नीचे 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। BJP TMC clash: एक दूसरे से भिड़े भाजपा और तृणमूल समर्थक, दर्जनों से ज्यादा हुए घायल

मौसम विभाग ने बताया

कश्मीर के मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने कहा कि लारनू सहित घाटी के अन्य स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.9 डिग्री सेल्सियस, शोपियां में शून्य से नीचे 8.0 डिग्री सेल्सियस, कुलगाम में शून्य से नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस और अनंतनाग में शून्य से नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जम्मू का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे1.4 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 0.3 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य से नीचे 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)