खेल Featured

मुंबई इंडियंस की हार के साथ 'प्वाइंट्स टेबल' में हुआ बड़ा उलटफेर, KKR ने टॉप 4 में की धमाकेदार एंट्री

Dinesh Karthik of Kolkata Knight Riders (Credit : BCCI/IPL) (not for sale)

दुबईः गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। केकेआर की यह अब तक खेले गए 9 मैचों में चौथी जीत थी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सीज़न में अपनी हिटिंग क्षमता से सभी को प्रभावित किया है। वहीं केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस के मात देने के बाद केकेआर की टॉप 4 में एंट्री हो गई है।

ये भी पढ़ें.. प्रधानमंत्री आवास पाकर छलके खुशी के आंसू , कहा- मोदी ने सपना किया साकार

दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर

मुंबई इंडियंस ना सिर्फ छठे स्थान पर पहुंच गई है बल्कि उसके प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता भी बेहद मुश्किल हो गया है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहले की तरह टॉप पर बनी हुई है। केकेआर 8 प्वाइंट्स और +0.363 के नेट रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि मुंबई इंडियंस ने भी 9 में से चार मुकाबले जीते हैं पर -0.310 नेट रन रेट होने की वजह से वह छठे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर है। दूसरे स्थान पर धोनी की सीएसके बनी हुई है। सीएसके अब तक खेले गए 8 में से 6 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है और उसके पास 12 प्वाइंट्स हैं। आरसीबी 10 प्वाइंट्स के साथ टेबल में तीसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 8 प्वाइंट्स और मुंबई से बेहतर नेट रन रेट के आधार पर पांचवें स्थान पर है। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स पहले की तरह ही सातवें-आठवें पायदान पर मौजूद हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)